
चोरों के आतंक से गावों मे दहशत का महौल
चोरों के आतंक से गावों मे दहशत का महौल
शाहगंज, सोनभद्र (राकेश कुमार)
थाना क्षेत्र के ढुटेर गांव में तो चोरियां हद पार कर चुकी है। मौका पाते ही चोर घरों में घुसकर या बाहर पड़े सामानों पर अपना हाथ साफ कर ले रहे हैं। अभी तक पकड़ में नहीं आने से चोरों का हौसला बुलंद है। यही नहीं उक्त गांव का दक्षिणी मोहल्ला तो नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। जो रात्रि में भी बैठकबाजी करते हैं। जिससे यहां के संभ्रांत व्यक्तियों का रहना मुश्किल हो जा रहा है। मोहल्ले के कुछ लोगों की मिलीभगत से ही चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दिये जाने की आशंका ग्रामीणों द्वारा जतायी जा रही है। इनका कहना है कि यदि इस पर तत्काल अंकुश नहीं लगाया गया तो और आपराधिक घटनाएं बढ़ सकती है।अभी दो दिन पहले राकेश के घर में घुस कर चोरों ने साइकिल उठा ले गए।एक सप्ताह पूर्व इन्हीं के घर से चोरों ने करीब डेढ़ कुंतल गेहूं भी चुरा ले गए थे। सूचना पर पहुंची डायल 112नमबर पूलिस मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके पहले भी रामबली,अब्दुल इस्लाम,गीता, विजय,रोशन अली की भी चोरी हो चुकी है। वार्ड सदस्य अब्दुल इस्लाम सहित, विजय कुमार, राकेश कुमार, धनंजय पाण्डेय, जगदीश, रोशन अली, सुदामा,सुरसती, गीता, विकास, राजू ,गिरजा आदि ने सम्बन्धि पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।











