
सामूहिक रूप से योग में भाग लेकर अभियान को सशक्त बनाएं- अनिता गुप्ता
सामूहिक रूप से योग में भाग लेकर अभियान को सशक्त बनाएं- अनिता गुप्ता
योग एक अद्भुत विज्ञान है जो हमारे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है- प्राची तिवारी
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक आंदोलन के रूप में उभरा है, जो लोगों को योग की शाश्वत ज्ञानधारा के माध्यम से स्वास्थ्य, शांति और सद्भाव की ओर प्रेरित करते हुए पूरी दुनिया को जोड़ रहा है। रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में अंतरारष्ट्रीय योग दिवस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। चल रहे इस योग बूट कैंप का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को अभिप्रेरित कर योग एवं इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचाना है। जागृति फिटनेस क्लब द्वारा 25 हजार लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। अनिता गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक लोग सामूहिक रूप से योग में भाग लेकर अभियान को सशक्त बनाएंगे। योग दिवस के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण।राबर्ट्सगंज में योगाभ्यास करतीं पतंजलि योग समिति के लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 11वें महोत्सव आयोजित होगा।जगह- जगह योग गुरु, योगा स्ट्रक्टर एवं योगा ट्रेनर योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। महिला पतंजलि योग समिति की तरफ से राबर्ट्सगंज में योगाचार्य अनीता गुप्ता द्वारा तीन दिवसीय योग प्रोटोकोल के तहत अभ्यास कराया जा रहा है। रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में आयोजित होगा योग दिवस। अभ्यास में सहयोगी के रूप में प्राची तिवारी, शिवा जायसवाल, अभिषेक द्वारा योगाभ्यास कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नियमित योग से जीवन को बना सकते हैं स्वस्थ और संतुलित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। मंगलवार को महिला पतंजलि योग समिति की तरफ से राबर्ट्सगंज स्थित गायत्री लाज में योग शिक्षिका अनीता गुप्ता ने लोगों को अभ्यास करा रही है। शिवा जायसवाल, अभिषेक एवं प्राची तिवारी ट्रेनिंग दे रही।
योग शिक्षिका प्राची तिवारी ने कहा कि योग एक अद्भुत विज्ञान है जो हमारे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित योग अभ्यास से हम अपने जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सुखी बना सकते हैं। लोगों को योग के माध्यम से आत्म-ज्ञान और आत्म-विकास की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। योग हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। बताया कि महोत्सव के लिए अर्चना जयसवाल, प्रतिभा सोनी, संगीता सोनी, सीता, रीता गुप्ता, उपा द्विवेदी, सरोज, ममता गुप्ता आदि वालेंटियर होंगी। 21 जून का मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में सुबह पांच बजे से होगा।