
डी एम व एस पी ने आयोजित आर ओ परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण।
डी एम व एस पी ने आयोजित आर ओ परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में आयोजित RO/ARO परीक्षा का किया गया निरीक्षण।
प्राप्त जानकारी के अनुसार को जनपद सोनभद्र में आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी बी. एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भ्रमणशील रहकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने सेन्ट जोसेफ कान्वेट हाईस्कूल, रॉबर्ट्सगंज, राजकीय बालिका इण्टर मीडियएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज तथा शाहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, रामगढ़, पन्नूगंज परीक्षा केंद्र का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक तैयारियों की गहन समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।