*पांच दिवसीय खेलकूद महाकुंभ प्रतियोगिता का अंतिम दिन बालीवल प्रतियोगिता के साथ हुआ सम्पन्न*

*पांच दिवसीय खेलकूद महाकुंभ प्रतियोगिता का अंतिम दिन बालीवल प्रतियोगिता के साथ हुआ सम्पन्न*
•~ विजेत-उप विजेता, बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियो को पुरस्कार के साथ किया गया सम्मानित
•~ खिलाड़ियों का रोमांच प्रदर्शन दर्शकों को किया काफी रोमांचित,आकर्षित,लोगों ने की खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र।सदर विकास खण्ड के मुख्य राजमार्ग स्थित सलखन ग्राम पंचायत के गांधी स्मारक निधि प्रागंण में शुक्रवार को शिवाको राॅक थण्डर सोतोकान कराटे एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय बालक बालिकाओं का खेलकूद महाकुंभ प्रतियोगिता के पांचवें अंतिम दिन बालीवल खेल प्रतियोगिता के समापन के साथ सकुशल सम्पन्न हो गया।ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित करने हेतु इस संस्था के सभी नवयुवक पदाधिकारियों को ग्रामीण महिला,पुरुष,प्रबुद्धजनों ने बधाई देने के साथ सभी विजेता तथा उपविजेता बालक बालिकाओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
बताते चले कि प्रथम दिन 5 किमी,2 किमी,200 मीटर व 100 मीटर लम्बी दौड़ तथा कबड्डी प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं वर्ग के खिलाड़ियों का रोमांच प्रदर्शन दर्शकों को काफी रोमांचित,आकर्षित किया वहीं पाचवें दिन बालीवल का प्रदर्शन भी दर्शको को मंत्र मुग्ध तथा आकर्षित किया।जिसमें सलखन की बालीवल टीम विजेता तथा जिला जेल की टीम उपविजेता रही।दोनो टीमों को पुरस्कार शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से मीनी स्टेडियम मेड़िया चुनार बालक उप विजेता व वहीं पर बालिका वर्ग मिनी चुनार विजेता ही पर सलखन की टीम अपने हक में काफी शिल्ड पर कब्जा जमा लिया।इस मौके पर ग्राम प्रतिनिधि अरविंद कुमार गोंड,सुनील कुमार,आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकान्त,प्रदीप कुमार मोदनवाल,मसालू गिरी,दीपचंद भारती,सेंसई किशन राज ब्लैक बेल्ट 1डान कराटे टेनर जनरल सेक्रेटरी सोनभद्र आयोजनकर्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles