
**मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, पीतल के घंटे व पूजा सामग्री बरामद**
**मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, पीतल के घंटे व पूजा सामग्री बरामद**
चन्दौली (अविनाश तिवारी)
जिले के बलुआ थाना पुलिस ने क्षेत्र के मंदिरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चेकिंग के दौरान अमरीपुर नहर पुलिया से दबोचे गए इन आरोपियों के कब्जे से चोरी के घंटे, पूजा का सामान और नकदी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आकाश यादव (22 वर्ष) और सोनू कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सेवढ़ी मढ़ई (थाना बलुआ) के निवासी हैं। दोनों आरोपी मंदिरों की रेकी कर घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
**बरामदगी:**
* 06 पीतल के घंटे
* 02 पीतल के लोटे व 01 तांबे का लोटा
* 03 पीतल के आरती दीपक
* चोरी का सामान बेचने से मिले ₹2,900 नकद
कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बलुआ और शहाबगंज थाना क्षेत्र के कई मंदिरों से घंटे, पूजा सामग्री और मुकुट चोरी करने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के खिलाफ बलुआ थाने में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई मे जुटी है।











