*थाना तथा तहसील दिवस स्तर पर किसानों की विवादित भूमि का स्थलीय निस्तारण न होने से किसानों में भारी आक्रोश*

*थाना तथा तहसील दिवस स्तर पर किसानों की विवादित भूमि का स्थलीय निस्तारण न होने से किसानों में भारी आक्रोश*
•-चकबंदी विभाग के सम्बंधित अधिकारी विवादित भूमि के प्रति हुए निष्क्रिय

गुरमा, सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता)
सदर विकास खण्ड क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत चकबंदी के दौरान किसानों की विवादित भूमि सम्बंधित दर्जनों मामला थाना दिवस और तहसील दिवस पर निस्तारण हेतु चकबंदी विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर मामलों निस्तारण का आदेश मिलने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी मौके पर न जा कर किसानों से हस्ताक्षर कराकर मामले को ठण्डे बस्ते में डाल देते हैं।जिससे दो किसानों की विवादित भूमि का स्थानीय निरीक्षण न होने से मामला सुलझाने की जगह और भी उलझते हुए विवादित हो गया है।
इस सम्बंध में चुल्लई गुप्ता,बलवंत यादव,दिनेश पनिका, साकिर मुहम्मद,दुलेश बैगा,इत्यादि किसानों ने बताया कि थाना,तहसील दिवस पर पडे़ प्रार्थना पत्र का निस्तारण चकबंदी विभाग द्वारा गम्भीरता से न लेने के कारण गरीब-निरीह किसानो में मायूसी छाया हुआ है जबकि चकबंदी प्रक्रिया में विवादित भूमि का निस्तारण चकबंदी विभाग द्वारा किया जाना है लेकिन निष्क्रिय अधिकारियों द्वारा आवेदक किसानों का हस्ताक्षर करा लिया जाता है और मौके पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं।कोरम पूरा करने का नतीजा गरीबों की भूमि सरहंग,दबंगों द्वारा मनमाने ढंग से जबरदस्ती जोत कर कब्जा किया जा रहा है।
क्षेत्रीय किसानों ने सम्बंधित विभागीय उच्चाधिकारियों समेत जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्रवाई कराने की मांग किया हैं।इस सम्बंध में चकबंदी विभाग के लेखपाल प्रदीप कुमार से जानकारी चाही तो सेल फोन की घंटी जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles