बोलेरो ऑटो के टक्कर मे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बोलेरो ऑटो के टक्कर मे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)

पुलिस चौकी सुकृत क्षेत्र अंतर्गत बट गांव के समीप मंगलवार को वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाराणसी की ओर से गलत साइड से आ रही बोलेरो और मधुपुर की तरफ से आ रहे एक ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रहे बाइक सवार दयाराम (37 वर्ष), पुत्र विजय, निवासी डाला, ऑटो से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत मधुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर चौकी सुकृत ले आई। वहीं बोलेरो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles