
विधायक खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन।
विधायक खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन।
युवा कल्याण विभाग खिलाड़ियों के लिए ग्रामीण खेल का कर रहा आयोजन- मुख्य विकास अधिकारी
चन्दौली (अबिनाश तिवारी)
युवा कल्याण विभाग हर साल की भाती इस साल भी उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (UPRSL) का आयोजन कर रहा है। मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं पिछले साल की तरह इस साल भी विधायक खेल प्रतिस्पर्धा के नाम से होंगी।
इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इसे तीन आयु वर्गों में बांटा गया है पहला सब-जूनियर,दूसरा जूनियर,तीसरा सीनियर वर्ग।
जो युवा खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो युवा साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा कर प्रतिभागी बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि अच्छी बात यह है कि यह रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से निःशुल्क है।अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं करें और इस शानदार खेल प्रतियोगिता का हिस्सा बनें।