*बुलडोजर राज’ और वन विभाग के खिलाफ भाकपा (माले) का हल्ला बोल, 9 जनवरी को ‘लाठी मार्च’-अनिल पासवान

*बुलडोजर राज’ और वन विभाग के खिलाफ भाकपा (माले) का हल्ला बोल, 9 जनवरी को ‘लाठी मार्च’-अनिल पासवान
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ अन्तर्गत अतरवा सेमर बस्ती में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने सरकार की नीतियों और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार किया।
जिला सचिव कॉमरेड अनिल पासवान ने घोषणा की कि वन विभाग की कथित मनमानी और गरीबों के उत्पीड़न के विरोध में 9 जनवरी को नौगढ़ वन रेंज कार्यालय पर एक विशाल ‘लाठी मार्च’ निकाला जाएगा।
राज्य सचिव कॉमरेड सुधाकर यादव ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि आज पूरा उत्तर प्रदेश ‘बुलडोजर राज’ की मार झेल रहा है।
पार्टी ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार बड़े भू-माफियाओं को संरक्षण दे रही है, वहीं दूसरी ओर नौगढ़ के दलितों, आदिवासियों और गरीबों को उनकी पुश्तैनी जमीन से बेदखल किया जा रहा है।
भाकपा (माले) ने स्पष्ट किया है कि गरीबों के हक की लड़ाई को तेज करने के लिए यह आंदोलन निर्णायक होगा।उन्होंने कहा कि अपराधियों को मिल रहा सरकारी संरक्षण लोकतंत्र के लिए खतरा है।
जिला सचिव अनिल पासवान ने बताया कि 9 जनवरी का लाठी मार्च केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि दलितों और आदिवासियों के जमीन के अधिकार की लड़ाई का आगाज होगा। इस बैठक में राज्य स्थाई समिति के सदस्य रामप्यारे राम और ठाकुर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक में मुख्य रूप से रामदुलार बिंद, उमानाथ चौहान, राम किसून राम, तूफानी गोंड, रामकृत कोल और मुन्नी गोंड सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल पासवान द्वारा किया गया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles