
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का 43 वें स्थापना दिवस संपन्न।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का 43 वें स्थापना दिवस संपन्न।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकासखंड स्थित पत्रकार सेराज अहमद के पगिया तिराहे स्थित कैंप कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस हर्षल्लास से मनाया गया ।बैठक अध्यक्षता जिला संयोजक विनोद कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पत्रकारों के द्वारा ग्रा प ए के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए विनोद मिश्र ने कहा कि हमारा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्व0 बाबू बालेश्वर लाल जी ने 8 अगस्त 1982 को ग्रा प ए की नीव रखी थी महामहिम राज्यपाल मोतीलाल बोरा द्वारा स्थाई समिति को मान्यता एवं पंजीकृत आदेश दिए गए थे जो आज भी सभी जिलों में लागू है तथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली सभी बैठकों में विशेष आमंत्रित सदस्य की मान्यता प्राप्त है। हमारा संगठन एक अलग पहचान रखता है क्योंकि नाम ऐसे तो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एक वर्ग की है किंतु शहर और ग्रामीण दीवार से अलग है। बैठक में उपस्थित पत्रकार रामकेश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को संसाधनों की कमी है आर्थिक और सुरक्षा तथा अनेक प्रकार के दबाव के बीच जिम्मेदारि यो को निर्वहन करना पड़ता है ।पत्रकार सेराज अहमद ने कहा कि जिस प्रकार बिहार सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए कमेटी का
गठन किया है सरकार के समक्ष रखेगी। इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार को भी जल्द ही जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए। पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाना चाहिए,टोल प्लाजा पर टोल टैक्स फ्री होना चाहिए।जिले पर पत्रकारों को बैठक के लिए बैठक हाल होना चाहिए।बैठक में विनोद कुमार मिश्र,राम केश यादव, बुद्धि नाथ यादव,धर्मेश कुमार,सेराज अहमद,मेराज खान,रोहित तिवारी, मुस्तकीम खान,शरीफ अहमद खान, हनीफ खान, मकसूद अहमद,विकास कुमार सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।बैठक का संचालन मनोनीत घोरावल तहसील अध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी ने किया।











