
चेन्नई कमाने गया किशोर की अचानक मौत।
चेन्नई कमाने गया किशोर की अचानक मौत।
मंगलवार को पहुंची घर मृतक की लाश घर में मचा कोहराम।
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
कोतवाली रावटसगंज अंतर्गत हिंदूवारी चौकी क्षेत्र के बकाही ग्राम पंचायत अंतर्गत पाड़र गांव के एक किशोर बीते लगभग छह मांहा पूर्व से ही चेन्नई कमाने गया था। उसके अचानक पेट में दर्द होने के कारण उसकी मौत हो गई। उसके साथ गए अन्य साथियों ने उसकी कंपनी के द्वारा प्लेन से बाबतपुर हवाई अड्डे पर भिजवाया गया जहां से एंबुलेंस द्वारा उसे घर लाकर दाह संस्कार कर दिया गया घटना से घर में कोहराम मच गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रावटसगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बकाही के पाड़र गांव निवासी अजीत कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र रामधनी अपने गांव के चचेरा भाई राणा, एवं गांव के अन्य साथियों के साथ चेन्नई कमाने गया था। जिसका बीते दिवस 31 अगस्त को पेट में अचानक दर्द हो गया। साथियों ने उसे अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई मृतक अजीत कुमार को कंपनी द्वारा बाबतपुर हवाई जहाज से भेजा गया जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान अमरेश उर्फ राजू ने बताया कि बाबतपुर से मृतक का शव
एंबुलेंस द्वारा पांडर गांव में आते ही मातम छा गया परिजनों में कोहराम मच गया। घर में अजीत कुमार छोटा रामधनी का पुत्र था बड़ा पुत्र पाखंडी भी कुछ दिन बाहर काम करने गया था। फिर घर वापस आ गया था ।यह छोटा कमाउ बेटा का शव देखकर घर वालों की आंखो कि आंसु रूकने का नाम नहीं ले रही है । मृतक का दाह संस्कार नारायणपुर में जाकर कर दिया गया।











