
*बकरिहवाँ -बीजपुर सड़क बनी मौत का कुंआ,रोज हो रहे हादसे*
*बकरिहवाँ -बीजपुर सड़क बनी मौत का कुंआ,रोज हो रहे हादसे*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय)
जी हाँ बकरिहवा-बीजपुर सड़क मार्ग पर सफर के दौरान सावधान रहें सतर्क रहें यह लोकनिर्माण विभाग सोनभद्र की निजी सड़क है।सफर के दौरान अगर किसी को कुछ हुआ तो सफर करने वाला या उसके परिजन खुद जिम्मेदार होगें।क्यों कि सांसद विधायक मस्त हैं अधिकारी नींद में गोते लगा रहें हैं माननीय लोग सड़क पर कम हवाई जहाज से अधिक सफर करते हैं इस लिए उन्हें क्या पता सड़क से सफर में मौत का दर्द कैसा होता है।अब तो अखबार और पत्रकार को भी शर्म आने लगी है कि बकरिहवा बीजपुर के 25 किलो मीटर सड़क में गिनती के कितने गढ्ढे होगें यह कहना मुश्किल है।सड़क में गढ्ढा है या गढ्ढे में सड़क है अथवा सड़क के बीच मौत का कुंआ है या फिर आगे तालाब है कुछ भी कहना अब लोकनिर्माण विभाग के खिलाफ नाइंसाफी होगी। ब्लाक प्रमुख ने सार्वजनिक मंच से एक साल पहले बकरिहवा बीजपुर सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने तक सड़क पर धरना देने की बात कही थी बावजूद उनके तमाम आश्वासन और प्रयास के बाद भी यह सड़क पाँच साल से अपने भाग्य पर आँसू बहा रही है।छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश झारखंड बिहार को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग से करोड़ों रुपए
महीना सरकार को राजस्व मिलता है बावजूद सरकार और सरकारी अमला मूक दर्शक बना है।पीडब्ल्यूडी विभाग दिवालिया हो चुका है अब इस खंडहर रूपी सड़क निर्माण के लिए एनटीपीसी रिहंद से कुछ सहायतार्थ फ़ंड देने की याचना कर रहा है देखना है अभी और कितना समय खूनी सड़क को बनाने के लिए सरकारी सिस्टम क्या क्या जतन करता है।एक्सईएन पीडब्लूडी एसके सिंह ने कहा फ़ंड का अभाव है स्टीमेट भेजा गया है।











