विद्यालय में आयोजित हुआ बाल विवाह मुक्त अभियान शपथ ग्रहण

विद्यालय में आयोजित हुआ बाल विवाह मुक्त अभियान शपथ ग्रहण

करमा सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)

स्थानीय विकास खंड अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जनपद के समस्त विद्यालयों में बाल विवाह मुक्त अभियान हेतु शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में करमा विकास खंड स्थित हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया में भी बाल विवाह मुक्त अभियान हेतु छात्र छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने छात्र छात्राओं को बाल विवाह पर रोक लगाने एवं जन जागरूकता के लिए अभियान चलाकर सभी को शिक्षित करने एवं बाल विवाह न हो इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में बाल विवाह मुक्त अभियान एवं यातायात के प्रति जागरूकता हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को जागरूक करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles