* 1500 करोड़ की लागत से 6 जिलों में बनेंगे ‘इंटीग्रेटेड जुडिशियल कॉम्प्लेक्स *

* 1500 करोड़ की लागत से 6 जिलों में बनेंगे ‘इंटीग्रेटेड जुडिशियल कॉम्प्लेक्स’।*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
उत्तर प्रदेश के न्यायिक इतिहास में 17 जनवरी का दिन एक बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज होने जा रहा है। जनपद चंदौली में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के छह जिलों में बनने वाले ‘इंटीग्रेटेड जुडिशियल कॉम्प्लेक्स’ का शिलान्यास करेंगे।लगभग 1,500 करोड़ रुपये।
236 करोड़ रुपये की लागत से 37 कोर्ट्स का निर्माण।
‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ तकनीक पर आधारित इस सेटअप में अदालतों के साथ-साथ वकीलों के लिए चैंबर और न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसर भी शामिल होंगे।निर्माण के लिए 18 महीने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके अप्रैल 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।
इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायाधीश भी शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हुए एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के अनुसार, चंदौली के मुख्य आयोजन के साथ ही अन्य पांच जनपदों के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
यह एकीकृत मॉडल न केवल न्याय प्रक्रिया में तेजी लाएगा, बल्कि एक ही परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराकर न्यायिक प्रणाली को और अधिक सुलभ बनाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles