
*गश्त कर रही पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान मौत*
*गश्त कर रही पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया, इलाज के दौरान मौत*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर डुमरिया मोड़ के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान मोहन यादव (48) की मौत हो गई। रात गश्त कर रही पुलिस टीम ने सड़क पर गिरी बाइक और घायल अवस्था में पड़े युवक को देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार कर उन्हें वाराणसी (BHU) रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सोमवार सुबह अपनी बहन के घर मधुपुर गए थे। देर रात को घर लौटते समय डुमरिया मोड़ के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
गश्त कर रही पुलिस टीम ने गिरी बाईक देखकर उतरकर कर देखा तो झाड़ी के पास घायल अवस्था में पड़े (मोहन )को देख अपने वाहन से अस्पताल पहुँचाया और , मोबाईल के जरिए परिजनों को सूचित किया। घायल की पहचान मोहन यादव(48वर्ष) निवासी ग्राम चिकनी, थाना चकरघट्टा के रूप में हुई।मोहन यादव 48वर्ष खेती कर परिवार चलाते थे। उनके पीछे पत्नी बिंदा, दो बेटे (डब्लू 21वर्ष व राकेश 18वर्ष) और एक बेटी (सरिता 19 वर्ष) हैं।
स्थानीय थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।











