सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ गणतंत्र दिवस

इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी 

सोनभद्र। 77 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम कक्षा-6 छात्राएं श्रेया, सरस्वती एवं रागिनी ने “ओ माए तेरे मिट्टी बुलाए” व कक्षा-7 की रिद्धिमा, प्रिया, प्रिया कुमारी, आरती एवं अनुष्का ने “सुनो गौर से दुनिया वालों” गीत पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।
प्रधानाचार्या कल्पना सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का बहुत ही पवित्र राष्ट्रीय त्योहार है। इसी दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। जिसके अनुसार देश की कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका कार्य करती है। इससे पूर्व देश पर अंग्रेजों व मुगलों का शासन रहा है। इसमें भारतीय गुलामी का जीवन व्यतीत करते थे। कहा कि आज हम पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी व गणतंत्र का सदुपयोग तभी होगा जब बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका में अच्छी जगह पर कार्य करेंगे। शिक्षा प्राप्त करके ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।
यह सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्या कल्पना सिन्हा के कुशल संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिका साधना यादव, हेमलता मिश्रा, वंदना मौर्य, शिल्पी श्रीवास्तव, वंदना सिंह, सुषमा, पूनम, सपना पटेल, पिंकल सिंह, आकांक्षा, किरण देवी, रश्मि शिखा नागम, नूरुस्सबा, जोहरा फातिमा, पूजा गौतम, शिखा, रेखा शुक्ला, रूपम, सेजल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कुसुम यादव ने किया। इस दौरान तमाम अभिभावकगण मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles