
* संपूर्ण समाधान दिवस मे 54 में से 4 मामलों का हुआ त्वरित निस्तारण, SDM-CO अब गांव में करेंगे समाधान।*
* संपूर्ण समाधान दिवस मे 54 में से 4 मामलों का हुआ त्वरित निस्तारण, SDM-CO अब गांव में करेंगे समाधान।*
*अविनाश तिवारी चन्दौली ब्यूरो चीफ*
चंदौली जिले की सदर तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 54 शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शेष 50 लंबित प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए कड़े निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर इन मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों का निस्तारण तहसील स्तर पर नहीं हो सका है, उनके समाधान के लिए उप जिलाधिकारी (SDM) दिव्या ओझा और क्षेत्राधिकारी (CO) अब स्वयं गांव का दौरा करेंगे। ये अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करेंगे और फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे, ताकि लोगों को बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी युगल किशोर राय, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित लंबित प्रार्थना पत्रों का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करें।











