
*सड़क किनारे अवैध बालू-गिट्टी के व्यापार पर प्रशासन की टेढ़ी नजर, नोटिस जारी*
*सड़क किनारे अवैध बालू-गिट्टी के व्यापार पर प्रशासन की टेढ़ी नजर, नोटिस जारी*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर वन भूमि पर अवैध रूप से भवन सामग्री (गिट्टी, बालू, भस्सी) रखकर व्यापार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। राहगीरों की सुरक्षा और अतिक्रमण को देखते हुए वन विभाग ने संबंधित व्यापारियों को नोटिस जारी कर 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री रणविजय सिंह ने उप जिलाधिकारी विकास मित्तल को पत्र देकर अवगत कराया था कि, नौगढ़-धनकुंवारी मार्ग पर सड़क किनारे सामग्री फैलाने से आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल के निर्देश पर वन विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया। रेंजर ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर व्यावसायिक गतिविधि करना दंडनीय अपराध है।यदि 5 दिनों के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो विभाग सामग्री को जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगा।











