*शैलन्द्र कुमार मिश्र बने उत्तर प्रदेश जीत कुने-डो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष*

*शैलन्द्र कुमार मिश्र बने उत्तर प्रदेश जीत कुने-डो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

उत्तर प्रदेश में मार्शल आर्ट के विकास को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश जीत कुने-डो एसोसिएशन ने बड़ा कदम उठाते हुए संगठन में शैलेन्द्र कुमार मिश्र को उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। महासचिव मुकेश कुमार मिश्रा ने आधिकारिक रूप से पत्र जारी करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस पद पर नियुक्त होने पर शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने जीत कुने-डो से जुड़े खिलाड़ियों को एक अच्छा मंच देने का विश्वास जताया है और उन्हें नई ऊंचाइयों तथा विकास की तरफ बढ़ाएंगे। खिलाड़ियों की प्रतिभाओं का निखार करते हुए उन्हें एक अच्छे मंच की तरफ अग्रसर करेंगे। महासचिव ने संगठन की नीतियों के अनुरूप सभी जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने का दायित्व भी दिया है। संगठन ने भरोसा जताया है कि शैलेन्द्र कुमार मिश्र के अनुभव और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के इस खेल को नई पहचान मिलेगी, साथ ही साथ उन्हें यह भी जिम्मेदारी दी गई है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जीत कुने-डो का खेल प्रारंभ करें।

शैलेन्द्र कुमार मिश्र के इस पद पर नियुक्त होने पर खेल जगत के खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है कि उन्हें एक अब नई पहचान मिलेगी। नियुक्ति की खबर मिलते ही खेल जगत और प्रशिक्षकों तथा सामाजिक संगठनों तथा कई पदाधिकारी ने शैलेन्द्र कुमार मिश्रा को बधाई दी है। इस जिम्मेदारी के मिलने पर शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया उन्होंने कहाँ कि संगठन ने जो विश्वास जताया है उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खड़ा उतारूंगा, मेरा लक्ष्य होगा कि खिलाड़ियों को एक नया मंच मिले और उन्हें एक नई पहचान मिले।
इससे पहले भी शैलेन्द्र कुमार मिश्र जनपद सोनभद्र में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तहसील ट्रेनिंग काउंसलर के रूप में अच्छा कार्य कर रहे हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles