*नौगढ़ पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 6 गौवंश मुक्त* 

*नौगढ़ पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 6 गौवंश मुक्त*

चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो

नौगढ़ थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंद्रप्रभा डैम के पास से दो गौवंश तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इनके कब्जे से छह गौवंश बरामद किए हैं, जिन्हें तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था।गिरफ्तार तस्कर 1.कन्हैया उम्र 50 वर्ष पुत्र स्व०बिरजू(निवासी बोदलपुर, थाना चकिया)2.चंद्रशेखर साहनी उम्र 35वर्ष पुत्र बहादुर(निवासी प्रभुनरायनपुर, थाना चकिया) है।पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि मिर्जापुर के ग्रामीण इलाकों से कम दामों पर या लावारिस गौवंश इकट्ठा करते थे और उन्हें पैदल जंगल के रास्ते बिहार सीमा में दाखिल कराते थे। बिहार ले जाने के बाद इन पशुओं को वाहनों में लादकर पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। पुलिस अब इस पूरे गिरोह और उनके नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इस सफल कार्रवाई में नौगढ़ थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव के साथ तरुण पांडे, सुजीत कुमार सिंह, सतीश यादव और मो. गुफरान शामिल रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles