
प्रधानसंघ प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा जिला अध्यक्ष से मिलकर अमर्यादित व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
प्रधानसंघ प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा जिला अध्यक्ष से मिलकर अमर्यादित व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम ज्ञापन देकर प्रधान संघ द्वारा अमर्यादित व्यवहार करने पर करमा थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।बताते चलें कि करमा थानांतर्गत सरौली ग्राम पंचायत में शुक्रवार की रात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक मिश्रा के गाँव में गेहूं के थ्रेसरिंग के दौरान एक मजदूर की मौत के मुआवजा को लेकर ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा नेता विपिन तिवारी के अगुवाई में कर्मा प्रधान प्रतिनिधि मंडल ने
जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष से मिलकर दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कारवाही की मांग की गई ।कारवाही नहीं होने पर प्रधान प्रतिनिधि मंडल ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।वही थाना प्रभारी ने बताया की घटना के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेना चाही तो अराजक ब्यक्तियों द्वारा पुलिस मुर्दा बाद के नारे लगाये गये और शव को लेने पहुंची टेम्पू का शीशा तोड़ कर हवा भी निकाल दिया गया तब कई थनों की फोर्स पहुंच कर भीड़ को काबू किया गया तथा शांति ब्यवस्था बनाने के लिए तीन लोगों को गिरप्तार कर 151मे चालान कर दिया गया है मौके पर शांति ब्यवस्था कायम है l इस मौके पर जड़ेरुआ प्रधान राज कुमार,चाडी प्रधान विकास सिंह,बहेरा प्रधान प्रतिनिधि धीरज सिंह,मिंटू सिंह सहित भारी संख्या में प्रधान गण मौजूद रहे।











