वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज।

वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज।

सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

सुकृत रेंज अंतर्गत अतिक्रमण का प्रयास व अवैध वन भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। जिससे कि वन भूमि पर कब्जा करने वालों में कार्यवाही को लेकर भय का माहौल व्याप्त है। वन विभाग की कार्यवाही को लेकर के आम जनमानस और ग्रामीण अत्यधिक उत्साहीत और सहयोगात्मक रुख अपना रहे हैं वहीं दूसरी ओर अवैध गतिविधि करने वालों में घबराहट साफ देखी जा सकती है।
वन विभाग का कहना है कि अवैध अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधि करने वालों के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही अभी जारी रहेगी। गौरतलब है कि विंध्य पर्वत श्रृंखला की गोद में बसा सुकृत वन रेंज हजारों जड़ी बूटियों तथा कीमती औषधियों से भरा पड़ा है। सुकृत वन रेंज तीन जनपदों को स्पर्श करता है जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण रहता है। भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मंदिर या कुटिया बनाकर वन भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया जाता रहा है लेकिन वनकर्मियों द्वारा उनकी मानसिकता को भांपकर वहां की भूमि को खाली कराकर उचित कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में डीएफओ और वन रेंजर के नेतृत्व में भू-माफियाओं और वन माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान डीएफओ राकेश कुमार, वन रेंजर हिमांशु कुमार, वन दरोगा विमल चौहान, वन दरोगा अखिलेश्वर दूबे, वन दरोगा आलोक पटेल, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में वन अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles