साली को लेकर भागने वाला जीजा गिरफ्तार।

साली को लेकर भागने वाला जीजा गिरफ्तार।
इडिया न्यूज़ लाइव टीवी
स्थानीय थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव निवासी अमित कुमार मौर्य को अपने साली को महाविद्यालय से भगा कर ले जाने की सूचना पर राजगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन गुरुवार को छात्रा राजगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कृषक डिग्री कॉलेज पढ़ाई करने गई हुई थी छात्र के बहनोई अमित कुमार मौर्य पुत्र रामाश्रय मौर्य निवासी बारी महेवा अपने अन्य दो साथी विकास पांडे, निशांत त्रिपाठी निवासी उसका दाई के साथ महाविद्यालय पहुंचकर छात्रा को अगवा कर लिया जिसकी सूचना किसी ने घर वालों को दे दी ।घर वालों ने तुरंत राजगढ़ थाना पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई ।घर वालों की सूचना को गंभीरता से लेते हुए राजगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया और छात्रा को शकुशल परिजनों को सौंप दिया। जहां एक तरफ पुलिस की प्रशंसा हो रही है वहीं दूसरी तरफ गांव में जीजा साली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं सूत्रों की माने तो राजगढ़ पुलिस 58 /2026 धारा 87 बीए ए एस पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई में जुट गई है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles