
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत,
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत,
0-परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, पुलिस को दी सूचना
शाहगंज, सोनभद्र( राकेश कुमार कनौजिया )
सदर कोतवाली क्षेत्र के लसड़ी कला गांव में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर अन्त्यत परीक्षण के लिए मेडिकल कालेज लोढ़ी भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत ढुटेर गांव निवासी विजय कुमार कनौजिया (44) पुत्र बसावन शनिवार को रात करीब 8 बजे पड़ोस के ही लसड़ी कला गांव में किसी कार्य से गया हुआ था। वह देर रात्रि तक घर वापस नहीं लौटा। इसी बीच लसड़ी कला गांव के कुछ लोगों ने मृतक के बेटे सूरज को सूचना दिया कि तुम्हारे पिता मृत हालत में नाले की पुलिया के पास पड़े हैं। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर वाले मौके पर पहुच गये लाश देख इसकी सूचना फौरन सम्बंधित पुलिस को दिये। जिस पर पुलिस मौके पर पहुँच गयी और आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु राजकीय मेडिकल कालेज लोढ़ी भेज दिया। मृतक के पुत्र सूरज ने बताया कि मेरे पिता लसड़ी गांव गये हुए थे। वहाँ कुछ लोगों ने पिता की हत्या कर शव
को नाले पर बनी पुलिया के पास रख दिया था। इधर कुछ व्यक्तियों का कहना है कि मृतक विजय दारू पीने के लिए अक्सर लसड़ी गांव जाता रहता था। शनिवार की देर शाम भी वह यहाँ दिखाई दिया था। पुलिस का कहना है कि मामला जो भी हो इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। पुलिस ने अन्त्य परीक्षण कराने के बाद रविवार को दाहसंस्कार क लिए शव को परिजनों दो सौम दिया।











