*गुरमा जेल मार्ग स्थित मीना बाजार घाघर नदी पुल नवनिर्माण कार्य कछप्प गति से होने लोगों में तीव्र आक्रोश*

*गुरमा जेल मार्ग स्थित मीना बाजार घाघर नदी पुल नवनिर्माण कार्य कछप्प गति से होने लोगों में तीव्र आक्रोश*
•~पांच माह से चल रहे निर्माण के दौरान पीलर का सरिया भी नहीं हुआ खड़ा

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा मारकुंडी जिला जेल मुख्य संपर्क मार्ग स्थित घाघर नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य अत्यंत धीमी (कछप्प)गति से चलने के कारण क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।लगभग पांच माह पूर्व शुरू हुए इस पुल निर्माण कार्य की प्रगति इतनी धीमी है कि अब तक पुल में सरिया तक खड़ी नहीं हो सकी है। निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार को लेकर स्थानीय नागरिकों,राहगीरों एवं व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मार्ग मारकुंडी,जिला जेल,मीनाबाजार,सात नंबरपेडरहवा,कुशहिया,धौराडीह,चिरुई,मडकुडी,लौवा,मकरीबारी,अकेलवा,रुदौली समेत कई गांवों और बस्तियों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है,जहां प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन तथा आम नागरिकों का आवागमन होता है।पुल निर्माण के चलते विभाग द्वारा घाघर नदी में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है,लेकिन बरसात शुरू होते ही नदी में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव आने पर यह वैकल्पिक मार्ग बह सकता है।यदि समय रहते पुल निर्माण पूरा नहीं हुआ तो पूरा संपर्क मार्ग बाधित हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग द्वारा कार्य में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।कई बार शिकायत और मांग किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य की गति में कोई सुधार नहीं हुआ।लोगों का कहना है कि बरसात नजदीक है,ऐसे में यदि शीघ्र निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समेत लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी।इस संबंध में संबंधित विभागीय जेई से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन घंटी जाने के बावजूद उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles