*किसानों को पानी की अत्यधिक डिमांड,प्रचंड तपन,उमस भरी गर्मी के बाद भी नो डिमांड में बंद है मुख्य सोन पंप नहर,पशु-पक्षी, जीव-जंतु,मानव सभी बेहाल*

*किसानों को पानी की अत्यधिक डिमांड,प्रचंड तपन,उमस भरी गर्मी के बाद भी नो डिमांड में बंद है मुख्य सोन पंप नहर,पशु-पक्षी, जीव-जंतु,मानव सभी बेहाल*

•~ किसानों ने जिलाधिकारी एवं सिंचाई विभाग से की अभिलंब ही सभी माइनर चालू करने की मांग

*अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र।सदर विकास खंड के सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित मुख्य सोनपम्प नहर पिछले दिनों से बंद पड़ी है,जिससे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।समय से सिंचाई के लिए जल न मिलने से किसानों की फसल चक्र प्रभावित हो रहा है और बीज खराब होने की आशंका बढ़ गई है।किसानों ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर मुख्य सोनपम्प नहर के साथ ही सभी माइनरों को चालू कराने की मांग की है।उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो इस बार धान की रोपाई समय से नहीं हो सकेगी,जिससे खाद्यान्न उत्पादन पर असर पड़ेगा।
‌‌इस संदर्भ में साधन सहकारी समिति मारकुंडी अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय,राजकुमार मिश्रा,मदन मोहन यादव,वशिष्ठ कुशवाहा, समाजसेवी सूरज यादव,कपिलमुनि मिश्रा, राकेश मिश्रा,राममूरत यादव,शिवा यादव, मुन्ना,संतोष कुमार सहित कई किसानों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नहर समेत सभी माइनरों को अविलंब चालू कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि सलखन क्षेत्र में अधिकांश खेती सिंचाई के लिए इसी नहर पर निर्भर करती है।ऐसे में समय पर पानी न मिलने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। किसानों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नहर को तय समय से पहले चालू कराया जाए ताकि धान की नर्सरी समय से तैयार की जा सके और आगामी कृषि सत्र प्रभावित न हो।मुख्य सोनपम्प नहर को इस भीषण तपन गर्मी में भी बंद हो जाने से जहां आम जनमानस किसान परेशान हैं वहीं नदी-नाले,ताल-तलैया सुख जाने से पालतु पशु जीव-जंतु प्यासे पानी के लिए जगह जगह भटक रहे हैं।वहीं किसानों की मौसमी साग-सब्जी के साथ धान की नर्सरी की तैयारियों के लिए मुख्य सोनपम्प चालू होने की आशा लगाये हुए बैठे हैं।इस संबंध में सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के किसानों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से उक्त समस्याओं को देखते हुए अविलंब मुख्य सोनपम्प नहर समेत सभी माइनरों को चालू कराने की मांग किया है।
उक्त सम्बंध में ओबरा प्रखंड सिंचाई विभाग के जेई विशाल शर्मा से जानकारी ली गयी तो उन्होंने सेलफोन पर बताया कि सोनपंप नहर चालू है तथा बलुई बंधी माइनर की डिमांड न होने के कारण बंद किया गया है।मुख्य नहर में तकनीकी खराबी तथा आंधी-तूफान आने से विद्युत कटौती होने तथा मेंटेनेंस कार्य हेतु बंद किया जाता है तथा 20 जून से पहले नहर चालू होने की कोई संभावना नहीं है नो डिमांड में नहर को बंद किया गया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles