
*वृक्ष हमारे जीवन का आधार-अवधेश सिंह पटेल*
*वृक्ष हमारे जीवन का आधार-अवधेश सिंह पटेल*
•~गबन के दोषी सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का दिया निर्देश
•~ पर्यावरण दिवस पर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर ने किया पौधारोपण
*सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
सोनभद्र।उपायुक्त सहकारिता तथा प्रभारी सहायक आयुक्त सोनभद्र अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को गयारतवल गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।केन्द्र प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक डेढ़ हजार कुंटल से अधिक गेंहू की खरीद हो चुकी है।मौके पर शिवप्रसाद पटेल के लगभग 75 कुंटल गेंहू की तौल होती पाई गई।सचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मात्र दो ट्रक डिलीवरी हुई है ।
एडीसीओ ने निर्देशित किया कि परिवहन ठेकेदार से संपर्क करके तत्काल डिलीवरी सुनिश्चित करायें।एडीसीओ राबर्टसगंज समिति के अभिलेखो की जांच मे पाँच वर्ष पूर्व समिति के तत्समय सचिव आजाद हिन्द द्वारा साढ़े ग्यारह लाख रूपये से अधिक धनराशि के गबन के संबंध मे पूछताछ की गई।इस राशि मे कुछ राशि दोषी सचिव द्वारा जमा की गई थी तथा अभी भी ब्याज समेत साढ़े सात लाख रुपए से अधिक जमा करना बाकी है।एडीसीओ ने सचिव को निर्देशित किया कि दोषी पूर्व सचिव आजादहिन्द के विरूद्ध धन वसूली हेतु विधिक/ इजराय की कार्रवाई अभी तक क्यो नहीं की गई।एडीसीओ ने सचिव को निर्देशित किया कि समस्त सुसंगत अभिलेख बाउचर और बैलेस शीट लेकर दो दिन के भीतर राबर्टसगंज कोतवाली मे उपस्थित हों ताकि गबन के दोषी सचिव आजाद हिन्द के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराना सुनिश्चित किया जाए।इसके पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर अवधेश सिंह पटेल ने समिति परिसर मे पौधारोपण करके प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।अवधेश सिंह पटेल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है , जो हमें शुद्ध वायु, छाया एवं पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार राय,सचिव महेंद्र कुमार सिंह,संजय पटेल तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।











