
नल के जगह पर सड़क के अंदर से निकल रहा हर घर जल योजना का पानी।
नल के जगह पर सड़क के अंदर से निकल रहा हर घर जल योजना का पानी।
सड़क किनारे गढ्ढा बनाकर दिनचर्या के लिए पानी का जुगाड़ करते बस्ती वासी।
करमा, सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खण्ड स्थित कसया कला व कसया खुर्द गांव में हर घर जल नल योजना से लगी टोटियो के जगह कसया ऊंचडीह प्रधानमंत्री सड़क के दोनों तरफ से पानी निकल कर हजारों लीटर पानी मुफ्त में बर्बाद हो रहा है।सम्बंधित अधिकारी कर्मचारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता दिख रहा है।कसया गांव के गीता भारती,राम वृक्ष यादव, पुसी यादव,कल्लू विश्वकर्मा, श्याम लाल यादव, निरहुआ,गेना भारती आदि लोगों ने बताया कि यह पानी सड़क किनारे लगी हर घर जल नल योजना के तहत लगी थी जो क्षतिग्रस्त होने के कारण नल के जगह सड़क के अन्दर से निकल रहा है। रोज मर्रा के दैनिक कार्यों को पूरा करने के लिए इसी पानी का इस्तेमाल कर हम लोग लेते रहते। इतना ही नहीं हम सब के बच्चे इसी पानी से स्नान करते हैं।
जानकारों की बात करें तो करोड़ों रुपए खर्च कर प्रधामंत्री हर घर जल नल योजना ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है।हजारों लीटर पानी हर दिन बर्बाद हो रहा है। कागज में सब कुछ ठीक है परन्तु जमीनी हकीकत कुछ और दिख रही है। कि घर घर लगे नल शो पीस बन कर रह गए हैं। इतना ही नहीं लाखों रुपए खर्च कर बन रही प्रधान मंत्री सड़क कुछ दिनों में टूट कर खराब हो सकती है आखिर जिम्मेदार कौन, समझ से परे है। स्थानीय लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया है।साथ में उपलब्धियों को गिनाने आ रहे प्रभारी मंत्री का भी ध्यान आकर्षित किया।











