*रिहंदेश्वर धाम से निकली भव्य एवं दिव्य जगन्नाथ रथयात्रा,जयघोष से गूंजा क्षेत्र*

*रिहंदेश्वर धाम से निकली भव्य एवं दिव्य जगन्नाथ रथयात्रा,जयघोष से गूंजा क्षेत्र*

बीजपुर/सोनभद्र( संदीप राय )

एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर से कल्याण केन्द्र तक गुरुवार को भगवान श्रीजगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलराम की भव्य एवं दिव्य रथयात्रा श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का रथ खींचा और पूरे मार्ग में जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

रथयात्रा के शुभारंभ से पूर्व परियोजना प्रमुख संजय असाटी का मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया। राजा की वेशभूषा में उनका आगमन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। क्षेत्र के प्रख्यात विद्वान पंडित शिवकांति दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीजगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलराम का विधिवत पूजन-अर्चन कराया।
पूजन के उपरांत परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने पुष्पों से सुसज्जित रथ के चारों ओर परंपरागत ‘छेरा पहरा’ की रस्म निभाते हुए झाड़ू लगाई और तत्पश्चात रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने “जय जगन्नाथ” के उद्घोष के बीच रथ को आगे बढ़ाया।
रथयात्रा प्रारंभ होते ही इंद्रदेव की कृपा से हुई झमाझम वर्षा ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। बारिश के बावजूद भक्त पूरे जोश और श्रद्धा के साथ ढोल-नगाड़ों एवं भजन-कीर्तन के बीच रथयात्रा में शामिल रहे। पूरा मार्ग भगवान जगन्नाथ के जयघोष से गूंजता रहा। रथयात्रा परियोजना परिसर स्थित कल्याण केन्द्र पहुंचकर संपन्न हुई, जहां भगवान श्रीजगन्नाथ विश्राम करेंगे।
इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक पी.के. नायक, जी.सी. साहु,चैतन्य, अभिनव कुमार जैन, संजय कुमार,आर.के.मित्तल, ए.के. जैन,मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी,अमित सिक्दर, आर.एन. वर्मा,डीएवी के प्राचार्य राजकुमार,राकेश राय,एस.एन.पाठक सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles