*हादसों पर लगाम लगाने उतरे दो हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन, 25 मीटर दूर से ही कटेगा चालान*

*हादसों पर लगाम लगाने उतरे दो हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन, 25 मीटर दूर से ही कटेगा चालान*
चन्दौली अविनाश तिवारी
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ी पहल की है। क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा के निर्देशन में दो अत्याधुनिक ‘हाईटेक इंटरसेप्टर’ वाहनों को राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों समेत संवेदनशील मार्गों पर गश्त के लिए तैनात किया गया है।
इन वाहनों का मुख्य उद्देश्य ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, स्टंटबाजी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाना है। पारदर्शी कार्रवाई के लिए दोनों वाहनों को दो अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा गया है:
*पहला क्षेत्र:*ट्रैफिक इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश यादव के मार्गदर्शन में TSI राजेश कुमार संभालेंगे।
*दूसरा क्षेत्र: ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव के मार्गदर्शन में TSI कन्हैया राय की तैनाती रहेगी।
सहयोग के लिए प्रत्येक वाहन में कांस्टेबल भी तैनात रहेंगे।
ये इंटरसेप्टर वाहन साधारण चेकिंग नहीं, बल्कि आधुनिक उपकरणों की मदद से कार्रवाई करेंगे। इनमें शामिल हैं:
*स्पीड लेजर गन व कैमरे: मात्र 25 मीटर की दूरी से ही नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान कर तुरंत चालान काटने में सक्षम।
*अन्य उपकरण:*नाइट विजन कैमरा, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन, वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम, ब्रेथ एनालाइज़र और पब्लिक एड्रेस सिस्टम।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles