*चोपन के वार्ड संख्या चार एवं आठ के बीच सरकारी बोर व पानी की टंकी की जमीन पर कब्जे का आरोप, जांच की मांग*

*चोपन के वार्ड संख्या चार एवं आठ के बीच सरकारी बोर व पानी की टंकी की जमीन पर कब्जे का आरोप, जांच की मांग*

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन के वार्ड संख्या 4 और 8 के बीच स्थित सरकारी बोर एवं पानी की टंकी की भूमि पर कब्जे को लेकर शिकायत की गई है। मामले में नगर पंचायत प्रशासन से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
प्राप्त शिकायत पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष सेताराम,भारतीय किसान के जिलाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने अधिशासी अधिकारी को सौंपें गए पत्र में कहा है कि चोपन नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 एवं 8 में सरकारी बोर एवं पानी की टंकी स्थापित है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सामने स्थित भूमि को कुछ लोगों द्वारा अपनी जमीन बताते हुए घेरने का प्रयास किया जा रहा है। इससे भविष्य में क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
शिकायत में यह भी मांग की गई है कि यदि संबंधित भूमि सरकारी है तो नगर पंचायत द्वारा किसी भी व्यक्ति को अपनी जमीन बताकर कब्जा करने से रोका जाए। साथ ही वार्ड संख्या 4 और 8 के नगरवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पानी की सुविधा प्रभावित न होने देने की अपील की गई है।मामले को लेकर मौके पर पहुंचकर जांच कराने, भूमि की स्थिति का जायजा लेने तथा तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।
शिकायत पत्र में कहा गया है कि नगर पंचायत क्षेत्र की सरकारी संपत्ति एवं आमजन की सुविधाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि भविष्य में पेयजल व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो।अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन इस शिकायत पर क्या जांच और कार्रवाई करता है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles