*समाजसेवी अमरजीत पाण्डेय के निधन से इलाके में शोक की लहर*

*समाजसेवी अमरजीत पाण्डेय के निधन से इलाके में शोक की लहर*
•~ क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त कर, की भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्मानित समाजसेवी अमरजीत पाण्डेय (85 वर्ष) के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।स्वर्गीय अमरजीत पाण्डेय अपने मृदुभाषी स्वभाव, सरल व्यक्तित्व, कुशल व्यवहार और समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहे।उनके निधन को क्षेत्रवासियों ने समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। लोगों का कहना है कि उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार और समाज के प्रति उनकी सेवाभावना लंबे समय तक याद की जाएगी।
इस दुखद अवसर पर क्षेत्र के लोगों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles