
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही बना तालाब।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही बना तालाब।
मरीज व कर्मी दोनों की स्थिति बदहाल।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकासखंड स्थित केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में भरा पानी मरिज व स्वास्थ्य कर्मी की हालत बदहाल।
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है।पानी निकासी का उचित नही होने से अस्पताल परिसर पूरी तरह से जल मग्न हो गया है।मरीजों को दवा लेने के लिए भारी समस्याएं उत्पन्न होने लगी है। परिसर में निवास करने वाले लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गंदा पानी अब हम सभी के रहायासी कमरे में घुसा जा रहा है।सम्बंधित लोगों के द्वारा यदि जल निकासी की व्यवस्था की गई होती तो शायद आज यह स्थिति नाजुक न बनती।
पानी भर जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हैं जिसमें जहरीले कीड़े मकोड़े कमरे में घुसने का डर बना रहता है। लोगों ने सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।











