*भाजपा मंडल कार्यशाला: चुनावी वर्ष में संगठन मजबूती पर जोर*

*भाजपा मंडल कार्यशाला: चुनावी वर्ष में संगठन मजबूती पर जोर*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देश पर आयोजित मासिक मंडल कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने की। बैठक में मंडल कार्य समिति और शक्ति केन्द्र संयोजक सत्यापन का कार्य संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष ने जिला कार्यशाला से मिले निर्देशों को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है, इसलिए सामूहिक प्रयास से संगठन को और अधिक मजबूत बनाना होगा।
डॉ. प्रदीप मौर्या (मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष)ऑनलाइन जुड़कर संगठनात्मक विचार रखे और सत्यापन प्रक्रिया पर उचित मार्गदर्शन दिया। वहीं
देवेन्द्र साहनी (पूर्व मंडल अध्यक्ष)सत्यापन कार्य को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने पर जोर दिया ताकि आपसी तालमेल बेहतर हो सके।मंडल कार्य समिति और शक्ति केन्द्र संयोजकों के सत्यापन के बाद अब बूथ समिति सत्यापन का कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए सभी शक्ति केन्द्रों पर प्रवासियों की नियुक्ति कर दी गई है। यह प्रक्रिया पूरी कर 4 सितंबर 2026 तक बूथ समितियों का सत्यापन सुनिश्चित करते हुए हर हाल में प्रदेश संगठन को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
अरविन्द तिवारी (मंडल मंत्री)ने कार्यशाला का सफल संचालन किया।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष राम वृक्ष कोल, राजेश केशरी, आरती निषाद, महा मंत्री अखिलेश सिंह, मंडल मंत्री राजेन्द्र यादव, आशीष मौर्या, अमित जायसवाल, मीडिया प्रभारी अमरजीत अग्रहरि, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजी केशरी, शक्ति केन्द्र संयोजक शिव शंकर पांडेय, संत कुमार पांडेय, लाल बरत कनौजिया, शांता मोदनवाल और बूथ प्रभारी मुलायम यादव सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles