
*श्री राधाकृष्ण एवं गोपेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन*
*श्री राधाकृष्ण एवं गोपेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन*
•~ 4 सितंबर को निकलेगी कलश यात्रा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का होगा आयोजन
•~ 5 सितंबर को विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण
*इंडिया लाइव टीवी संवाददाताअवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र। चोपन विकासखंड के ग्राम पंचायत पटवध (बसकटवां) में नव निर्मित श्री राधाकृष्ण एवं गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आगामी 4 व 5 सितंबर को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजक मंडल के अनुसार 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को सुबह 7 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इसी दिन रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा।वहीं 5 सितंबर 2026, शनिवार को दोपहर 11 बजे से भव्य विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।यह आयोजन ग्राम पंचायत पटवध (बसकटवां) स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने नव निर्मित श्री राधाकृष्ण एवं गोपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होगा।आयोजन के संबंध में श्री राधा कृष्ण एवं गोपेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट, ग्राम पंचायत पटवध (बसकटवां) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह (बल्लू) ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं और श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की जा रही है।











