*भारी बारिश से बुजुर्ग का आशियाना तबाही की कगार पर, दबंगों की अड़ंगेबाजी से निर्माण रुका*

*भारी बारिश से बुजुर्ग का आशियाना तबाही की कगार पर, दबंगों की अड़ंगेबाजी से निर्माण रुका*

~ तकरीबन45 सालों से रह रहे परिवार पर प्राकृतिक आपदा के साथ रोजी-रोटी का संकट, प्रशासन से मुआवजा और कार्रवाई की मांग

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा के गुरमा स्थित वार्ड नंबर 2 में अनवरत हुई मूसलाधार बारिश ने एक वयोवृद्ध के आशियाने को तबाही के मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। बारिश के कारण कच्चे मकान की जमीन दलदल बनकर भरभरा कर धस गई और नीचे से तेजी से पानी का रिसाव होने लगा। हादसे के वक्त गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान कभी भी धराशायी होकर जमींदोज हो सकता है।
*45 वर्षों का आशियाना, पर निर्माण में अड़ंगा*
पीड़ित मकान मालिक रमेश बहादुर (पुत्र स्व. गुनराज सिंह) और उनके पुत्र विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वे इस स्थान पर तकरीबन 45 वर्षों से आबादी के तौर पर निवास कर रहे हैं। उनके पास बिजली का सरकारी कनेक्शन समेत अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस प्राकृतिक आपदा के बीच जब वे अपने आशियाने को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं, तो कतिपय दबंग किस्म के लोग उन्हें निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं।
*प्रशासनिक मदद और न्याय की गुहार*
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए जिला प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार और क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से गुहार लगाई है कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का तत्काल आकलन कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलवाते हुए पीड़ित परिवार को बेघर होने से बचाने के लिए निर्माण कार्य में अड़ंगा डाल रहे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles