जंगल में मिला सड़ा गला शव, जांच में जुटी पुलिस।

जंगल में मिला सड़ा गला शव, जांच में जुटी पुलिस।

सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत सुकृत चौकी क्षेत्र के चहलवा के जंगल में सोमवार को देर शाम व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जंगल में शव मिलने की सूचना चरवाहों तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुकृत ने पुलिस को दी। सूचना के बाद तत्काल सुकृत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकृत के चहलवा जंगल की ओर कुछ चरवाहे अपने मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर जंगल में बदबू आती एक शव पर पड़ी। चरवाहों ने तत्काल इसकी सूचना सुकृत पुलिस तथा ग्राम प्रधान को दी। सूचना मिलते ही सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। शव की पहचान कपड़ों के आधार पर डब्लू (45) पुत्र सरन, निवासी सुकृत, थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क करने पर सिनाक्त की तो जानकारी सामने आई कि मृतक करीब छह दिन पूर्व अपनी पत्नी से विवाद के बाद घर से निकल गया था और इसके बाद वापस नहीं लौटा था।
प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि घर से निकलने के बाद जंगल जैसे सुनसान इलाके में पहुंचा होगा। हालांकि चर्चाओं के अनुसार यह भी कयास लगाया जा रहा है कि संभवतः उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया हो जिसके चलते उसकी मौत हुई हो। परिवार वालो की मानें तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी और शव कई दिनों तक जंगल में पड़ा रहा। वे लोग जगह जगह खोज बीन करते रहे। फिलहाल यह पुलिस जांच का विषय है ।मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles