
*राजस्व कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार,मांग पूरी होने तक कार्य न करने की दी चेतावनी *
*राजस्व कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार,मांग पूरी होने तक कार्य न करने की दी चेतावनी *
इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी
सोनभद्र जनपद के घोरावल मे मंगलवार को पूर्व सूचना के अनुसार तहसील घोरावल में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की कार्यकारिणी द्वारा अध्यक्ष गोपेन्द्र पाण्डेय मंत्री अनूप यादव के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सोनभद्र अमित शुक्ल,जिलामंत्री चंद्रशेखर की उपस्थिति में 25 लेखपाल क्षेत्र जिसमें 131 ग्राम प्रभावित होंगे का संपूर्ण कार्यबहिष्कार कर दिया है। लेखपाल संघ अपने 8 सूत्रीय मांगों को पूरी करने हेतु आंदोलित है। उक्त कार्यवाही के दौरान लेखपाल राहुल कुमार,रवि,आदित्य,अजय विक्रम सिंह,गौरव,धीरज पटेल,अशोक जायसवाल,सूरज, राजा मान सिंह,भगत सिंह, शिव कुमार ,सुशील वैश्य उपस्थित रहे।
लेखपाल संघ ने आंदोलन का हुंकार भर दिया है ।प्रथम चरण में अतिरिक्त 25 हल्के का चार्ज जमा किया गया। 25 हल्के में लगभग 131 ग्राम हैं सभी ग्रामों के संपूर्ण कार्य का बहिष्कार कर दिया गया है।











