
*रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत*
*रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत*
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत अंतर्गत दुबटिया में मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।मृतक की पहचान गुलाब कोल उर्फ लल्ली (60 वर्ष), पुत्र सोमारु कोल, निवासी पटवध दुबटिया के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना
सुबह करीब 10 बजे हुई। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।











