
अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, धर्मशाला चौराहे तक संचालन की अनुमति देने की मांग
अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, धर्मशाला चौराहे तक संचालन की अनुमति देने की मांग
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को सपा पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों चालक चुर्क रामलीला मैदान से जुलूस के रूप में पुलिस लाइन पहुंचे और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। चालकों ने ई-रिक्शा संचालन की अनुमति पूर्व की भांति धर्मशाला चौराहे तक दिए जाने की मांग की है।ज्ञापन में चालकों ने कहा कि ई-रिक्शा ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। अधिकांश चालकों ने बैंक से ऋण लेकर ई-रिक्शा खरीदा है। इसी कमाई से वे परिवार का भरण-पोषण करते हैं और बैंक की किस्तों का भुगतान भी करते हैं।पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान में ई-रिक्शा को रॉबर्ट्सगंज से आगे जाने से रोके जाने के कारण चालकों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इससे चालकों के साथ-साथ आम जनता पर भी दोहरे किराए की मार पड़ रही है।चालकों का कहना है कि पूर्व में ई-रिक्शा धर्मशाला चौराहे तक सवारी लेकर जाते थे। इससे आम नागरिकों, मरीजों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलती थी। अब उन्हें वहां तक जाने से रोका जा रहा है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।इस दौरान पूर्व चेयरमैन चुर्क सईद कुरैशी ने कहा कि उसी मार्ग पर अन्य बड़े वाहन और निजी बसें भी संचालित होती हैं। सड़क किनारे बसें खड़ी कर सवारियां बैठाई जाती हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके बावजूद प्रतिबंधात्मक कार्रवाई केवल ई-रिक्शा चालकों पर की जा रही है, जो भेदभावपूर्ण है।ई-रिक्शा चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार न किया जाए। आम जनता की सुविधा और चालकों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा संचालन की अनुमति धर्मशाला चौराहे तक प्रदान की जाए। चालकों ने पुलिस अधीक्षक से इस समस्या का निष्पक्ष समाधान कराकर राहत प्रदान करने की अपील की है।











