उदया चल सूर्य को अर्घ्य दें व्रती महिलाएं हुई निहाल, सूर्योपासना महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न।

उदया चल सूर्य को अर्घ्य दें व्रती महिलाएं हुई निहाल,
सूर्योपासना महापर्व छठ व्रत सकुशल संपन्न।

करमा,सोनभद्र(विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

सूर्योपासना के महापर्व छठ पर रविवार को महिलाओं ने श्रद्घा और तप का निराजल व्रत रखा। दोपहर बाद गाजे-बाजे के साथ नदी और तालाबों पर पहुंची तो कई महिलाएं मनौती के अनुसार दण्डवत करती हुई अपनी वेदी तक पहुंची। सूर्य उपासना के लिए घंटों पानी में खड़ी रहीं और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। अपनी मनोकामनाओं को पूरी करने के लिए घाटों पर दीप दान किया। इस दौरान घाटों पर दिव्य छटा दिखी। छठी माता के पारंपरिक गीतों से पूरे माहौल गूंजता रहा। इस दौरान नदी और सरोवरों के तट जगमगा उठे। शाम से ही पूरी रात बहगी लचकत जाय, उग हो सूरज देव जैसे छठ मैय्या के गीत के साथ जयजयकारे से पूरा जिला गूंज रहा था। छठ भगवान भाष्कर का महापर्व है। महिलाएं तेजस्वी पुत्र के लिए छठ का कठिन व्रत रखती हैं। स्थानीय विकास खण्ड से लेकर पूरे जिले हर गांव-देहात तक निराजल व्रत रही । गाजे-बाजे के साथ छठ मैय्या की गीत गाती व्रती महिलाओं के आगे उनके पति या फिर परिवार कोई अन्य पुरूष सदस्य डलिया में पूजन सामग्री लिए जा रहे थे।कसया,केकराही, बबुराही,करकी कस्बे के हर गावों सहित अन्य घाटों पर सोमवार को रात तीन बजे के बाद से ही ग्रामीण श्रद्घालुओं का रेला लगने लगा था। घाटों पर तिल रखने भर के लिए भी जगह नहीं बची थी। अपनी-अपनी वेदियों के सामने पूजन सामग्री रख व्रती महिलाएं तालाब नदी के पानी में खड़ी थी, तो साथ के लोग घाट पर उमड़े हुए थे। उदया चल सूर्य को अर्घ्य देने का समय आया, तो सभी के हाथ अर्घ्य देने के लिए आगे बढ़ते गए। व्रती महिलाओं के साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने सूर्य को अर्घ्य देते हुए निहाल हुए। वेदियों पर पूजन-अर्चन किए। दीप से पूरे रात घाट पर चार चांद लगा रहा । विद्युत झालरों से सजे घाट दुधिया रोशनी से नहा उठे। इस दौरान घाटों पर भीड़ पर नजर रखने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।सोमवार को उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन हुआ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles