
*दुर्गा पूजा समिति व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बने अशोक कुमार उर्फ गुड्डू तथा प्रदीप जायसवाल को दी गई संरक्षक पद की जिम्मेदारियां*
*दुर्गा पूजा समिति व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बने अशोक कुमार उर्फ गुड्डू तथा प्रदीप जायसवाल को दी गई संरक्षक पद की जिम्मेदारियां*
•-नवमी के दिन आयोजित होगा विशाल भण्डारा व भव्य देवी जागरण कार्यक्रम
गुरमा, सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता)
रॉबर्ट्सगंज विकास खण्ड के वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य राजमार्ग स्थित मारकुण्डी गुरमा मोड के व्यवसाईयों ने एक आवश्यक बैठकर नवरात्र के पावन पवित्रअवसर पर नौस्वरूपा मां दुर्गा पूजा की सकुशल तैयारियो को लेकर विचार -विमर्श करते हुए मंत्रणा किया गया तथा सर्वसमस्त से दुर्गा पूजा समिति व्यापार मण्डल का सकुशल गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अशोक कुमार उर्फ गुड्डू को अध्यक्ष पद की बागडो़र सौंपा गया वही पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे प्रदीप कुमार जायसवाल को संरक्षक पद की जिम्मेदारियां दी गयी। मुख्य रुप से पदाधिकारी/ सदस्य संजय चौबे, सुनील कुमार अग्रहरि,ज्ञानचंद अग्रहरि,विनय कुमार गुप्ता,प्रोग्राम प्रधान मारकुंडी श्रवण कुमार पूर्व, जगदम्बा जायसवाल, गौतम शर्मा, यजमान राजकुमार गुप्ता इत्यादि व्यवसायी बन्धु उपस्थित रहे।
इस आशय की जानकारी देते हुए समाजसेवी सुनील कुमार अग्रहरि “कल्लू” ने बताया कि नवमी के दिन विशाल भण्डारा व भव्य देवी जागरण कार्यक्रम आयोजिन किया गया है। उन्होंने समस्त गांव गिराव वआसपास के इलाकों के सम्मानित गणमान्य प्रबुद्ध,बुद्धिजीवी,समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों से उक्त पावन अवसर पर उपस्थित होकर मां की अनुपम अव्दितीय मनमोहक दर्शन कर आशीर्वाद लेते हुए आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।मारकुंडी के व्यापारी बंधुओं की सक्रिय भागीदारी से होने वाला यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा बल्कि सामाजिक एकजुटता और क्षेत्रीय भाईचारे का सशक्त संदेश भी देगा।











