
*प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में छात्राओं को किया गया जागरूक*
*प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में छात्राओं को किया गया जागरूक*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय)
प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस द्वारा विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा, हेल्पडेस्क समेत विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु मंगलवार को आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी पुनर्वास प्रथम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह एवं महिला आरक्षी उमा ने विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को जागरुक कर महिला सुरक्षा एवं विभिन्न महिला हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी। जिससे महिलाओं ओर छात्राओं के साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला हेल्प डेस्क,हेल्पलाइन नंबर यूपी 112, वूमेन पावर 1090 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि यदि किसी भी छात्रा को विद्यालय,कोचिंग आने-जाने,घर के आस पड़ोस या विद्यालय में कहीं भी कोई व्यक्ति परेशान करे या छींटाकशी करे या किसी प्रकार के महिला उत्पीड़न की समस्या हो तो निर्भीक होकर बताए गए हेल्पलाइन नम्बरों पर या स्थानीय पुलिस को सूचित करें, प्राप्त शिकायत पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाई की जाएगी।इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु चलायी जा
रही विभिन्न योजनाओं से भी छात्राओं को अवगत कराया।महिला आरक्षी उमा ने छात्राओं से उनके समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्होंने छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान,नारी स्वालंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस अवसर विद्यालय के सभी बच्चे एवं शिक्षक,शिक्षिकाएं मौजूद रहे।











