
पूजन में कन्याओं से समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
पूजन में कन्याओं से समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
– शिक्षा निकेतन में कन्या पूजन महोत्सव
सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
ओबरा : विधान से कन्याओं का पूजन कर कॉलेज के समृद्धि का शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकुंद सिंह गौर ने आशीर्वाद मांगा। मंत्रोच्चार हिंदी शिक्षक विजय कुमार दुबे ने किया।
शनिवार को कॉलेज में 15 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम कन्याओं का प्रधानाचार्य ने चरण पखारा। सीनियर बेटियों ने कन्याओं के पैर में महावार रचा और रोली, अक्षत से माथे पर टीका लगाया। शक्ति मंच की प्रभारी प्रवक्ता सुमन श्रीवास्तव ने कन्याओं के सिर पर चुनरी सजाई। शिक्षक रामानंद त्रिपाठी ने कन्याओं को हलुआ, चना और केला का भोग चढ़ाया। पूजन में गलतियों के लिए क्षमा याचना के संग कॉलेज की समृद्धिशाली की कामना करते हुए पूजन के आचार्य प्रमोद चौबे ने देवी स्वरूपा कन्याओं को भाव, विश्वास और श्रद्धा के साथ विदा किया। पूजन में उपस्थिति सभी विद्यार्थियों को रक्षा सूत्र बांधा गया। प्रसाद वितरण के साथ कन्या पूजन में बड़ी संख्या में उपस्थिति विद्यार्थियों के माता रानी की जयकारा से कॉलेज गूंज उठा।