
*नौरात्रि ,दशहरा को लेकर चंदौली पुलिस सतर्क।*
*नौरात्रि ,दशहरा को लेकर चंदौली पुलिस सतर्क।*
*अविनाश तिवारी चंदौली ब्यूरो*
चंदौली में नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर ,चंदौली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में रविवार देर शाम को क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार तथा थाना प्रभारी चंदौली ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया।गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों और आमजन से संवाद स्थापित कर उनसे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए गए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे नवरात्रि और दशहरा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएँ तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।गश्त के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें—वूमेन पॉवर लाइन: 1090
पुलिस आपातकालीन सेवा: 112एम्बुलेंस सेवा: 108
चाइल्ड लाइन: 1098स्वास्थ्य सेवा: 102महिला हेल्पलाइन: 181मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076साइबर हेल्पलाइन: 1930क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस टीम लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाकर आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।