*बाइक अनियंत्रित होने से दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, ज़िला अस्पताल रेफर।*

*बाइक अनियंत्रित होने से दो लोग घायल, एक की हालत *गंभीर, ज़िला अस्पताल रेफर।*
*अविनाश तिवारी चन्दौली ब्यूरो चीफ*
नौगढ़ थाना क्षेत्र के औरवाताड़ मोड़ के पास शनिवार रात मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट जाने से उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, लौवारी कलां गांव निवासी अशोक (38 वर्ष) और उनके साथी जितेंद्र (40 वर्ष) शनिवार की रात नौगढ़ बाज़ार से खरीदारी कर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जब वे औरवाताड़ मोड़ के पास पहुंचे, तो अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गिर गई।
दुर्घटना में दोनों सवारों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अशोक व जितेंद्र को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल अशोक की नाजुक हालत को देखते हुए, चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जितेंद्र का इलाज सीएचसी में होने के बाद स्थिति नॉर्मल है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles