
कसया कला बूथ भी किया मतदाता सूची कार्य पूर्ण।
कसया कला बूथ भी किया मतदाता सूची कार्य पूर्ण।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा/सेराज अहमद)
करमा मण्डल के कसया कला बुथ सं 352 कुल मतदाता 1036एस आई आर में जमा फार्म आन लाइन 995 और41 मतदाता कहीं अन्यत्र रहते हैं बी एल ओ कार्तिकेय मौर्य शिक्षा मित्र सुरेश खरवार बी एल ओ 2 राधे श्याम सिंह पटेल को 100% एस आई आर का कार्य पूरा ।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय विकास खण्ड स्थित कसया कला प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची का पुनर्निरक्षण कार्यक्रम राजेश कुमार मिश्र जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) गणना प्रपत्र फार्म भरने का कार्य सकुशल सम्पन्न हो गया है। इस सम्बंध में श्री मिश्र ने बताया कि कसया कला ग्राम सभा ग्रामीण अंचलों जो जानकारी के अभाव के कारण मतदाता पुनरीक्षण (एस.आई. आर.)फार्म भरने की जानकारी नहीं थी।इन सभी असुविधाओं के कारण गरीब-निरीह महिला,पुरुष समेत युवाओं को भी विद्यालय पर कैम्प के माध्यम से फार्म भरने की बहुत सहुलियत दिया गया है।इसके प्रति लोगों को जागरूक भी किया है। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र फार्म भरने,भराने के सम्बंध में भी जानकारी देते रहे है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नियुक्त बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया तथा भरे गए प्रपत्रों को डिजिटल कर ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने की पुरजोर अपील की है। इस कार्य में बीएलओ कार्तिकेय मौर्या शिक्षामित्र सुरेश खरवार बी एल ओ 2 राधेश्याम सिंह पटेल को कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई थी जिसमें हंड्रेड परसेंट कार्य किया गया। इस कार्य के लिए श्री मिश्रा ने कार्य में सफलता के लिए सम्मानित किया।इस कार्य की ग्रामीणों ने काफी सराहना व्यक्त की है।











