
*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में नसबंदी शिविर आयोजित, 27 महिलाओं का हुआ सफल ऑपरेशन*
*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में नसबंदी शिविर आयोजित, 27 महिलाओं का हुआ सफल ऑपरेशन*
*चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
नौगढ़ (चंदौली)। चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील अन्तर्गत शासन के निर्देशानुसार परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति देते हुए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में नसबंदी शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में क्षेत्र की कुल 27 महिलाओं ने परिवार नियोजन की स्थाई पद्धति को अपनाते हुए नसबंदी कराई।
नसबंदी कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल के नेतृत्व में किया गया। डॉ. कौशल ने अपनी टीम के साथ सभी महिलाओं का कुशलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न किया। स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ बसंती और ओटी टेक्नीशियन ,अन्य कर्मियों ने ओटी से लेकर रिकवरी वार्ड तक मरीजों की देखभाल में सक्रिय भूमिका निभाई।
आशा कार्यकर्ताओं की तत्परता आई काम
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आईं आशा बहुओं का विशेष योगदान रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को जागरूक कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाया। चिकित्सा अधिकारियों ने आशाओं की इस तत्परता की सराहना करते हुए इसे ‘मातृ-शिशु स्वास्थ्य’ और ‘जनसंख्या नियंत्रण’ की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहे और मरीजों को आवश्यक दवाइयों व विश्राम के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। शिविर के दौरान स्वच्छता और मानकों का पूरा ध्यान रखा गया। इस अवसर पर केंद्र के अन्य स्वास्थ्य कर्मी और लाभार्थी परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।











