
नव वर्ष 2026 मकर संक्रांति 26 जनवरी की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं. डॉ.भुआल शर्मा
नव वर्ष 2026 मकर संक्रांति 26 जनवरी की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं. डॉ.भुआल शर्मा
गुरमा,सोनभद्र (अवधेश कुमार गुप्ता)
नूतन वर्ष 2026 के शुभारंभ पर डॉ0 भुआल शर्मा मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी गुरमा मारकुंडी सोनभद्र के द्वारा समस्त सम्मानित जनता जनार्दन को सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।इस अवसर पर श्री शर्मा ने जनता से सादर अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के लोभ, अहंकार, वहम या चुनावी राजनीति के कारण आपसी सामाजिक रिश्तों का अपमान और अनादर न करें।उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति से मिलने वाला रुतबा और खुशहाली क्षणिक होती है, लेकिन राजनीतिक लोभ में आकर किया गया रिश्तों का अनादर जीवनभर सामाजिक संबंधों को पीड़ा देता है और मानवता, इंसानियत व सद्भाव को कमजोर करता है।











