
*ग्राम्या संस्थान ने खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस*
*ग्राम्या संस्थान ने खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस*
*चंदौली अविनाश तिवारी ब्यूरो*
(नौगढ़) स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सोमवार को जनपद चंदौली के नौगढ़ तहसील अन्तर्गत लालतापुर स्थित ग्राम्या संस्थान के परिसर में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वामी जी के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी जयप्रकाश (शेरू)यादव, प्रधान यशवंत यादव, पूर्व प्रधान नंदूराम और अनिल यदुवंशी जैसे गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
*खेल और कला का प्रदर्शन*
दिवस को यादगार बनाने के लिए ग्राम्या संस्थान द्वारा संचालित केंद्रों के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं: बालक-बालिकाओं के बीच कबड्डी और क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले हुए।
*आकर्षण:* युवाओं द्वारा बनाया गया मानवीय पिरामिड और कठपुतली शो आकर्षण का केंद्र रहे, जिसकी दर्शकों ने जमकर सराहना की।
संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र द्वारा किया गया।
इस दौरान नीतू, अजमेरी, नीलम, पूजा, कुसुम, सुनीता सहित संस्थान के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।











